एमपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्दी ही भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक चलेगी स्लिपर वंदे भारत ट्रेन

भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक स्लिपर वंदे भारत ट्रेन की शुरू की जा रही है। इसे लेकर रेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। सुनने में आ रहा हैं कि जुलाई महीने में इस रूट पर ट्रायल हो सकता है।

Updated: May 09, 2024, 03:47 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों को रेलवे की तरफ से जल्द ही बड़ी सौगात मिलेगी। दरअसल भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक स्लिपर वंदे भारत ट्रेन की शुरू की जा रही है। इसे लेकर रेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। सुनने में आ रहा हैं कि जुलाई महीने में इस रूट पर ट्रायल हो सकता है। इसके साथ ही राजस्थान के लिए भी भोपाल से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। कोच निर्माण का कार्य चल रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद रेल मंत्रालय की तरफ से शेड्यूल जारी किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 15-15 कोच होंगी। निर्माण के बाद कोच भोपाल पहुंच जाएंगे। इसमें सभी कोच स्लीपर के ही होंगे। रेलवे की कोशिश है कि यह ट्रेन रात के समय चले। यात्री सुबह को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएं। इसका फायदा यह होगा कि गर्मी की दिनों यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वहीं मध्यप्रदेश में पहले से ही तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है।

रेलवे की कोशिश है कि शुरुआत में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन एक हजार किलोमीटर की दूरी तक वाली शहरों में की जाएगी। यात्री भी खूब मिले। अभी जो एसी वाले वंदे भारत एक्सप्रेस चल रहे हैं, उनमें यात्रियों का टोटा है। इसकी वजह किराया भी है। हालांकि पूर्व से चल रहे वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की स्पीड अन्य ट्रेनों के मुकाबले अधिक होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड 160 किमी तक होती है। बड़े शहरों के लिए इसकी शुरुआत से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।