मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की 131 दिन रहेगी छुट्टी, 234 दिन ही होगा सरकारी कामकाज

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 दिसंबर को साल 2024 की छुट्टियां घोषित की गई हैं। सरकारी कर्मचारियों को सबसे ज्यादा छुट्टियां अप्रैल के महीने में मिलेंगी।

Updated: Dec 23, 2023, 08:52 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में साल 2024 में केवल 234 दिन ही सरकारी कामकाज होगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों को 131 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 52 रविवार और इतने ही शनिवार भी शामिल हैं। वहीं कर्मचारियों के सबसे अधिक मजे अप्रैल में रहेंगे, क्योंकि 6 से 21 अप्रैल यानी 16 दिन में 9 दिन कार्यालय ही नहीं खुलेंगे। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 दिसंबर को साल 2024 की छुट्टियां घोषित की गई हैं। सरकारी कर्मचारियों को सबसे ज्यादा छुट्टियां अप्रैल के महीने में मिलेंगी। यहां बता दें कि आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार के दिन हैं, इस कारण इन दिनों में सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। यानी इन त्योहारों पर अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी।

23 सामान्य और 16 सार्वजनिक अवकाश घोषित

राज्य शासन की ओर से साल 2024 के लिए सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में मनाए जाने वाले अवकाशों की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश हैं।

डॉ. आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार को होने के कारण इस दिन सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त 16 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसका मतलब है कि इन दिनों में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं 59 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए हैं, जिनमें कोई 3 छुट्टी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

सामान्य अवकाश

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी

संत रविदास जयंती -24 फरवरी

महाशिवरात्रि- आठ मार्च

होली- 25 मार्च

गुड फ्राइडे- 29 मार्च

गुड़ी पड़वा- नौ अप्रैल

चैती चांद- 10 अप्रैल

ईद-उल-फितर- 11 अप्रैल

रामनवमी- 17 अप्रैल

परशुराम जयंती -10 मई

बुद्ध पूर्णिमा- 23 मई

ईदुज्जहा- 17 जून

मोहर्रम- 17 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त

रक्षाबंधन - 19 अगस्त

जनमाष्टमी- 26 अगस्त

मिलाद-उन-नबी -16 सितंबर

गांधी जयंती- दो अक्टूबर

दशहरा- 12 अक्टूबर

महर्षि वाल्मीकि जयंती- 17 अक्टूबर

दीपावली- 31 अक्टूबर

गुरुनानक जयंती एवं

राष्ट्रीय गौरव दिवस - 15 नवंबर

क्रिसमस- 25 दिसंबर