INDIA गठबंधन को मिलने जा रहीं 295 से अधिक सीटें, एग्जिट पोल से पहले खड़गे का बड़ा दावा
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक के खत्म होने के बाद संयुक्त तौर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने पत्रकारों को संबोधित किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शनिवार को INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक के खत्म होने के बाद संयुक्त तौर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान गठबंधन के नेताओं ने 295 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने चुनाव के दौरान हुई कमजोरियों और ताकत पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की 295 और उससे ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है। और इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है।
INDIA गठबंधन की बैठक में 23 बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने जो आंकड़ा दिया है हम उससे सहमत हैं। इंडिया गठबंधन 295 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है।
ये नेता हुए शामिल
1.मल्लिकार्जुन खड़गे (CON.)
2. सोनिया गांधी
3. राहुल गांधी
4. के.सी. वेणुगोपाल
5. प्रियंका गांधी
6. अखिलेश यादव (SP)
7. राम गोपाल यादव
8. शरद पवार (NCP-SCP)
9. जितेंद्र अव्हाड
10. अरविंद केजरीवाल (AAP)
11. भगवंत मान
12. संजय सिंह
13. राघव चड्ढा
14. टी. आर. बालू (DMK)
15. तेजस्वी यादव (RJD)
16. संजय यादव
17. चंपई सोरेन (JMM)
18. कल्पना सोरेन (JMM)
19. फारूक अब्दुल्ला (J&KNC)
19. डी. राजा (CPI)
20. सीताराम येचुरी (CPI-M)
21. अनिल देसाई शिवसेना (UBT)
22. दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई (ML)
23. मुकेश साहनी (VIP)