इंदौर सेक्स रैकेट का BJP कनेक्शन, थाईलैंड की लड़कियों के साथ युवा मोर्चा के तीन पदाधिकारी गिरफ्तार

इंदौर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 महिला सेक्स वर्कर्स के साथ भाजपा युवा मोर्चा के 3 पदाधिकारी गिरफ्तार, यूथ कांग्रेस बोली- संघ की शाखा में इन्हें कुकर्मों की ही शिक्षा मिलती है

Updated: Jan 08, 2022, 12:40 PM IST

Photo Courtesy : News18
Photo Courtesy : News18

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब इस सेक्स स्कैंडल का सत्तारूढ़ बीजेपी कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के तीन पदाधिकारी इस स्कैंडल में पकड़े गए हैं। इनमें से दो आरोपी बीजेपी की यूथ विंग भाजयुमो से जुड़े हुए हैं।

दरअसल, गुरुवार को इंदौर के विजयनगर में स्पा सेंटर पर थाईलैंड की 10 सेक्स वर्कर्स के साथ आठ ग्राहक पकड़े गए थे। इंदौर पुलिस के मुताबिक इनमें तीन ग्राहक खंडवा के रहने वाले हैं और सत्तारूढ़ बीजेपी से जुड़े हुए हैं। इनकी पहचान वरुण यादव, विवेक नामदेव और अशोक सिंगला के रूप में हुई है। अशोक सिंगला भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। जबकि वरुण यादव युवा मोर्चा खंडवा मंडल का उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री है।

यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, दलाल की तलाश में जुटी इंदौर पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक सेक्स वर्कर्स के साथ गिरफ्तार ये तीनों भाजपा नेता शादी शुदा हैं और खंडवा में ही व्यवसाय करते हैं। बताया जा रहा है कि ये अवैध रूप से संचालित सेक्स रैकेट के नियमित ग्राहक थे और अक्सर अपने घर पर पार्टी मीटिंग का बहाना बनाकर अथवा रैली में शामिल होने की जानकारी देकर इंदौर आते थे। ये तीनों आरोपी शिवराज कैबिनेट के वन मंत्री विजय शाह के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं और मंत्री व उनके बेटे के साथ इनकी कई तस्वीरें भी सामने आई है।

वनमंत्री विजय शाह के साथ आरोपी विवेक नामदेव और वरुण यादववनमंत्री विजय शाह के साथ आरोपी विवेक नामदेव और वरुण यादव

मामले का खुलासा होने के बाद यूथ कांग्रेस ने आरएसएस और बीजेपी को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि, 'यह घटना भाजपा की चाल-चरित्र उजागर करती है। आरएसएस की शाखा में युवाओं को इन्हीं सब कुकर्मों की ट्रेनिंग दी जाती है और वहां से ट्रेनिंग लेकर निकले ये लोग घृणित कार्यों में सक्रिय हो जाते हैं। देश में जितने भी घृणित और घटिया काम होते हैं अंतोगत्वा सबका कनेक्शन बीजेपी और आरएसएस से ही जुड़ा होता है। इस मामले की अगर तह तक जांच हो तो कई मंत्रियों के भी नाम उजागर होंगे।'