संगीता शर्मा की गिरफ्तारी को कमल नाथ ने बताया असंवैधानिक, सीएम से की जल्द रिहा करवाने की मांग
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी मिसरौद थाने पहुंचा है लेकिन कांग्रेस नेताओं को संगीता शर्मा से मिलने नहीं दिया जा रहा है

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल दौरे के दौरान कांग्रेस के मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा की गिरफ्तारी की कमल नाथ ने आलोचना की है। कमल नाथ ने संगीता शर्मा की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने संगीता शर्मा को जल्द रिहा करने की मांग भी की है।
कमल नाथ ने संगीता शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के दौरान जिस तरह से कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा को बिना किसी कारण बताए सुबह-सुबह हिरासत में लिया गया और थाने में बैठा रखा है,वह पूरी तरह असंवैधानिक है। मुख्यमंत्री अनुरोध करता हूं कि उन्हें तत्काल मुक्त किया जाए।
भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के दौरान जिस तरह से कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा को बिना किसी कारण बताए सुबह-सुबह हिरासत में लिया गया और थाने में बैठा रखा है,वह पूरी तरह असंवैधानिक है। मुख्यमंत्री अनुरोध करता हूं कि उन्हें तत्काल मुक्त…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 1, 2023
संगीता शर्मा की गिरफ्तारी के बाद कमल नाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर भोपाल के मिसरौद थाने पहुंचे। थाने पहुंच कर बबेले ने मीडिया को बताया कि पीसीसी चीफ ने यह निर्देश दिए थे कि मीडिया विभाग संगीता शर्मा की गिरफ्तारी के मामले को देखे। जिसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा है।
पीयूष बबेले ने मीडिया को बताया कि पुलिस कांग्रेस नेताओं को संगीता शर्मा से मिलने नहीं दे रही है। पीयूष बबेले ने बताया कि पुलिस यह भी नहीं बता रही है कि आखिर उन्होंने संगीता शर्मा को हिरासत में लिया है या गिरफ्तार किया है?
प्रधानमंत्री के भोपाल प्रवास के दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा को ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हिरासत में लिया गया। उन्हें थाने में अपराधियों की तरह बंद रखा गया है। कांग्रेस के दल को उनसे मिलने भी नहीं दिया जा रहा। pic.twitter.com/N1DSeH17JM
— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) April 1, 2023
संगीता शर्मा को आज सुबह भोपाल पुलिस ने बिना कोई कारण बताए गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संगीता शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के संभावित विरोध के संबंध में की है। हालांकि पुलिस ने संगीता शर्मा को हिरासत में लिए जाने या गिरफ्तार करने का कोई कारण अब तक नहीं बताया है।