निकाय चुनाव काउंटिंग लाइव: चार नगर निगम हारी बीजेपी, इंदौर और भोपाल में बड़ी जीत

मध्य प्रदेश में 'शहर सरकार' की तस्वीर आज साफ हो जाएगी। प्रदेश की 11 नगर निगम में मेयर और पार्षदों के लिए काउंटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है।

Updated: Jul 17, 2022 05:47 PM IST

मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा के मेयर कैंडिडेट 6 निगमों में लीड लिए हुए हैं। कांग्रेस 3 सीटों पर आगे हैं वहीं सिंगरौली में आप ने बढ़त बना ली है। महापौर बनने की दौड़ में कांग्रेस के तीन विधायक पीछे चल रहे हैं। इंदौर, उज्जैन और सतना में कांग्रेस ने अपने विधायकों को मेयर चुनाव में उतारा है। ग्वालियर और जबलपुर में कांग्रेस आगे है।

भोपाल से मालती राय महापौर निर्वाचित

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नगर निगम में भाजपा की मेयर केंडिडेट मालती राय ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। मालती राय ने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल को 98 हजार 800 वोटों के अंतर से हराया है। राजधानी के 85 वार्डों में से 58 में बीजेपी, 22 में कांग्रेस और 5 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव महापौर निर्वाचित

भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव इंदौर के नए महापौर होंगे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को 1 लाख 34 हजार 294 वोटों से हराया। भार्गव को 5 लाख 92 हजार 519 वोट मिले, जबकि संजय शुक्ला को 4 लाख 59 हजार 562 वोट ही मिले। इंदौर शहर के 85 वार्डों में से 64 वार्डों में भाजपा और 19 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय भी पार्षद बने हैं। 

निकाय चुनाव में मेयर के परिणाम

1.उज्जैन-BJP

2.खंडवा-BJP

3.बुरहानपुर-BJP

4.सागर-BJP

5.सतना-BJP

6.इंदौर-BJP(LEAD)

7.भोपाल-BJP(LEAD)

8.जबलपुर-INC

9.छिन्दवाड़ा-INC

10.ग्वालियर-INC(LEAD)

11. सिंगरौली-AAP

जबलपुर-छिंदवाड़ा में कांग्रेस जीती

मध्य प्रदेश के जबलपुर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। छिंदवाड़ा से छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीत गए। विक्रम ने BJP के आनंद धुर्वे को हराया। वहीं जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर ने 40 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। उधर ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार का भी निर्णायक बढ़त बरकरार है।

खंडवा और सतना में जीती बीजेपी

सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं। उधर खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया। AIMIM प्रत्याशी कनीजा बी 9601 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं।

सिंगरौली में AAP ने मारी बाजी

सिंगरौली में AAP ने मारी बाजी

सिंगरौली नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने बाजी मार ली। रानी अग्रवाल 9 हजार 149 वोट से जीत दर्ज की। सिंगरौली में कुल 1 लाख 6 हजार मत पड़े थे। इसमें आप प्रत्याशी के खाते में 34 हजार 585 मत पड़े। जबकि दूसरे स्थान पर 25233 वोट लाकर बीजेपी के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा रहे। कांग्रेस प्रत्याशी अरविन्द चंदेल 25031 वोट प्राप्त हुई।

इंदौर में बीजेपी को बड़ी बढ़त

इंदौर महापौर चुनाव में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। सातवें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव 29 हजार 300 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से संजय शुक्ला को मैदान में उतारा है।

AIMIM ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल

बुरहानपुर नगर निगम चुनाव में AIMIM ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। यहां भाजपा की महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल 542 मतों से जीत गई हैं। चुनाव में भाजपा को 52823 मत मिले, वहीं कांग्रेस को 52281 वोट मिले। यहां एआइएमआइएम की प्रत्याशी को 10274 वोट मिले। माना जा रहा है कि मजलिस में कांग्रेस का वोट काटा, जिससे बीजेपी को फायदा हुई।

भोपाल में तेजी से पिछड़ रही कांग्रेस

भोपाल में चार चरणों में कुल 2,09,434 वोटों की गिनती हुई है। चार राउंड में बीजेपी की मेयर केंडिडेट मालती राय को 32 हजार 291 वोटों की लीड मिली है। चार चरणों में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय को 1,16,571 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस की विभा पटेल को 84,280 वोट मिले हैं। भोपाल नगर निगम के आठ वार्डों के परिणाम आए हैं। इनमें सात वार्डों में भाजपा और एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

इंदौर: भार्गव 45 हजार वोट से आगे

इंदौर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। चार राउंड की काउंटिंग के बाद अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार भार्गव हर राउंड में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय शुक्ला पर लीड लेने और बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। चार राउंड के बाद भार्गव ने 45 हजार 451 मतों की बढ़त बना ली है।

जबलपुर में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर

जबलपुर में बीजेपी तेजी से पिछड़ती जा रही है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू 17 हजार वोट से आगे हैं। कांग्रेस के जगत बहादूर को 86 हजार 925 वोट मिले हैं। बीजेपी के डॉक्टर जितेन्द्र जामदार को 70 हजार वोट मिले हैं, जबकि BSP प्रत्याशी लखन अहिरवार को 6847 वोट मिले हैं।

भिंड की लहार नगर पालिका में बीजेपी का सूपड़ा साफ

भिंड जिले के लहार नगर पालिका में कुल 15 वार्ड हैं। यहां बीजेपी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। यहां 15 में 13 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। वहीं दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी पीछे

कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी अनंत धुर्वे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके से करीब 1500 वोट से आगे हैं। 

भोपाल में बीजेपी को बढ़त

भोपाल से बीजेपी की मेयर केंडिडेट मालती राय आगे चल रही हैं। उन्हें हुजुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 1,2,3,5 और 6 में करीब चार हजार वोटों से बढ़त मिली है। अब तक राजधानी के करीब 29 वार्डों के रूझान आ गए हैं। इनमें 24 में भाजपा और पांच में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

ग्वालियर से कांग्रेस आगे

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार 3842 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जबलपुर से कांग्रेस आगे

जबलपुर नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू आगे। वे बीजेपी उम्मीदवार से लगभग 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

इंदौर में बीजेपी को बड़ी बढ़त

इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला से 8687 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जबलपुर में कांग्रेस आगे

जबलपुर निगम चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह 3800 वोट से आगे चल रहे हैं।

भोपाल के रुझान

नरेला गोविंदपुरा विधानसभा में बीजेपी आगे। दक्षिण पश्चिम मध्य और उत्तर विधानसभा  से कांग्रेस चल रही है आगे। हुजूर विधानसभा में कांग्रेस बीजेपी दे रहे हैं एक दूसरे का टक्कर।

सिंगरौली में आप को बढ़त

सिंगरौली निकाय चुनाव मतगणना के पहले रुझानों में आप को बढ़त है। आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल पहले नंबर पर भाजपा के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा दूसरे एवं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंद सिंह चंदेल हैं।

नगर पालिका चुनाव अपडेट राजगढ़

वार्ड 1 से भाजपा आगे।

वार्ड 2 से भाजपा। आगे

वार्ड 3 कांग्रेस आगे।

वार्ड 4 से भाजपा जीती।

वार्ड 5 से भाजपा जीती।

वार्ड 6 से कांग्रेस जीती।

वार्ड 7 से भाजपा आगे।

वार्ड 8 से निर्दलीय आगे।

वार्ड 9 से भाजपा जीती।

वार्ड 10 से भाजपा आगे।

वार्ड 11 से भाजपा जीती।

वार्ड 12 से भाजपा जीती।

वार्ड 13 से भाजपा आगे।

वार्ड 14 से भाजपा आगे।

वार्ड 15 से  निर्दलीय आगे।

भोपाल के रुझान

जोन क्रमांक 1 में कांग्रेस आगे

वार्ड 1 में 350 से कांग्रेस आगे
वार्ड 2 में  500 से कांग्रेस आगे
वार्ड 3 में  705 भाजपा आगे
वार्ड 4 मे। 100 कांग्रेस आगे
वार्ड 5 में   200 कांग्रेस आगे
वार्ड 6 में   700 भाजपा आगे

भोपाल में कांग्रेस आगे

पार्षदों के रुझान आना शुरू हो गए हैं। अब तक मिले आठ वार्डों के शुरूआती रुझानों में सात पर कांग्रेस को बढ़त मिली है वहीं एक वार्ड पर बीजेपी आगे है। वार्ड नं. 2 में कांग्रेस आगे है यहां बीजेपी को 30 वोट मिल और कांग्रेस प्रत्याशी को 506 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस 62 वोटों से आगे है। वार्ड नंबर 5 कांग्रेस 100 वोटों से आगे है। वार्ड 34,22, 42, 23 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वार्ड 8 नंबर से बीजेपी प्रत्याशी 205 वोट से आगे है। 5800 डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। पोस्टल बैलेट का अधिकृत परिणाम अभी नहीं आया है। ईवीएम से काउंटिंग शुरू हो गई है।

इंदौर में कांग्रेस पीछे

डाक मतपत्रों की गिनती में उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को शुरुआती बढ़त मिली है। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी धुर्वे तो सतना में भी भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार आगे चल रहे हैं।

नगर निगम सतना महापौर रुझान

राउंड 1

टेबल 1 वॉर्ड 1 से 15

INC 2041

BJP 3075

BSP 1277

टेबल 2 वॉर्ड 16 से 30

INC 2167

Bjp 3406

BSP 1514

टेबल 3 वॉर्ड 31 से 45

INC 2128

BJP 3503

BSP 1376

पहले चरण में महापौर प्रत्याशी बीजेपी के योगेश ताम्रकार लगभग 3000 वोटों से आगे।