MP में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए जीरापुर निवासी मंगीलाल शाह आगर मालवा पहुंचे थे, यहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनका निधन हो गया। अंतिम यात्रा में दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए।

Updated: Dec 03, 2022, 11:25 AM IST

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी के लिए दुखद खराब सामने आई है। यात्रा की 87वीं सुबह शनिवार को पार्टी के एक कार्यकर्ता मांगीलाल शाह का निधन हो गया। शाह के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कैंप के पास मांगीलाल शाही की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं भारत यात्रा यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उनके अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। सिंह ने शाह के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह भी पढ़ें: MP में भारत जोड़ो यात्रा का 11वां दिन, आगर-मालवा की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों में जबरदस्त उत्साह

बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' अभी मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से गुजर रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी कांग्रेस नेता व पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मंगीलाल शाह अपने वाहन से आगर मालवा पहुंचे थे। यहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में सुसनेर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मांगीलाल शाह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट ने कहा कि, 'वे एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता थे। उनके निधन से यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को गहरा अघात पहुंचा है।
देश जोड़ने के महायज्ञ में उनका बलिदान देश कभी न भुला सकेगा। कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही के रूप में अपनी अंतिम सांस तक पार्टी की सेवा की। भारत मां के वीर सपूत मांगीलाल शाह जी को हम नमन करते हैं।'

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की सजा, बड़वानी में आदिवासी शिक्षक निलंबित, कांग्रेस बोली- ये सरकार की बौखलाहट

उधर राजगढ़ के ही एक और कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत की खबर आई है। खिलचीपुर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह राम ने हार्ट अटैक के बाद दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने के बाद देवास ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।