Indore : ब्यूटीपार्लर संचालिका की हत्या

Crime in MP : 17 साल छोटे प्रेमी ने की हत्या, बात नहीं करने से था नाराज

Publish: Jul 09, 2020, 07:47 AM IST

इंदौर। शहर के सैटेलाइट टाउनशिप में एक पार्लर संचालिका उषा राठौर की हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक उषा राठौर का पुराना परिचित था। आरोपी ने उषा राठौर की गले पर दरांता मारकर उसकी हत्या कर दी। मउषा राठौर बेटे के सैलून में खड़ी थी, तभी यह घटना हुई। महिला की हत्या के बाद आरोपी भागने की कोशिश में था लेकिन स्थानीय रहवासियों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा और पुलिस के हवाले किया।

आरोपी का कहना है उसका महिला से प्रेम संबंध था, महिला ने उससे बात करना बंद कर दी थी जिससे वह नाराज था। पुलिस का कहना है कि 48 वर्षीय उषा राठौर मंगलवार रात 8 बजे टाउनशिप में बेटे के सैलून में खड़ी थीं, तभी आरोपी रोहित तराटकर ने पीछे से दरांते से वार कर दिया। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्‌ठा हो गए और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल उषा को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आरोपी सिटी बस का ड्राइवर है। वह इससे पहले एक केबल कंपनी में सेटअप बॉक्स लगाने का काम करता था। इसी दौरान महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। महिला का रेडिसन चौराहे पर पार्लर भी है। दोनों में अच्छी बातचीत थी, लेकिन बाद में विवाद होने पर महिला ने बात बंद कर दी थी। पार्लर संचालिका महिला अपने पति से अलग अपने दो बेटों के साथ रहती थी।