MP मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में वैकेंसी, मैनेजर लेवल की पोस्ट के लिए लाखों रुपए वेतन, 5 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

भोपाल और इंदौर में तेजी से चल रहा मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में मैनेजर लेवल की पोस्ट के लिए आई वेकैंसी, MP Online के जरिए फॉर्म भर सकते हैं कैंडिडेट्स

Updated: Oct 27, 2021, 04:40 AM IST

Photo Courtesy: Swarajya
Photo Courtesy: Swarajya

भोपाल। मध्य प्रदेश में नौकरी करने को इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट एक बढ़िया अवसर लेकर आया है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने वेकैंसी निकाली है। MPMRCL ने ये भर्तियां मैनेजर लेवल की पोस्ट के लिए निकाली है। इसमें कुल 10 पोस्ट ही हैं, जिसके लिए आप 5 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर जोरों पर कामकाज चल रहा है। मेट्रो की मैनेजमेंट से जुड़े कामकाज के लिए MPMRCL ने प्रतिनियुक्ति, संविदा या पुनर्नियुक्ति के आधार पर भर्तियां निकाली है। इनमें जनरल मैनेजर की 1, डेप्युटी जनरल मैनेजर की 2, मैनेजर 4 और असिस्टेंट मैनेजर की 3 पोस्ट है।

योग्यता और वेतन

जनरल मैनेजर के लिए इंडस्ट्रीयल रिलेशन मैनेजमेंट की डिग्री या डिप्लोमा आदि होना आवश्यक है। इसके साथ ही कम से कम 18 साल का अनुभव जरूरी है। आवेदन के लिए अधिकतम उम्र 60 साल है। वेतन 1 लाख 20 हजार से 2 लाख 80 हजार रुपए तक है। डेप्युटी जनरल मैनेजर लेवल पर फाइनेंस और प्रोक्योरमेंट की पोस्ट पर वेकैंसी है। इसके लिए फाइनेंस में रेलवे, सेंट्रल या स्टेट गर्वमेंट में काम करने का अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही अन्य शैक्षणिक योग्यताएं भी जरूरी है। इस पोस्ट के लिए वेतन 70 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होगा।

यह भी पढ़ें: पन्ना में रेत माफिया ने हड़पी दलितों की ज़मीन, दिग्विजय सिंह ने लोकायुक्त से की कार्रवाई की मांग

मैनेजर लेवल पर सिक्युरिटी, लीगल, फाइनेंस एंड अकाउंट के लिए एक-एक पद पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें संबंधित पोस्ट से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। इसके लिए उम्र सीमा 40 से 50 साल है। वेतनमान 60 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपए तय किया गया। 

असिस्टेंट मैनेजर लेवल पर जो 3 भर्तियां निकाली गई है उसमें फाइनेंस, पीआरओ और एचआर की पोस्ट शामिल हैं। इन तीनों पोस्ट के लिए संबंधित योग्यता अनिवार्य है साथ ही कम से कम 3 साल का अनुभव भी मांगा गया है। इसमें सैलरी 50 हजार से लेकर 1 लाख 60 हजार तक रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी MP Online के जरिए 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वेकैंसी से जुड़ी अन्य जानकारी MPMRCL की वेबसाइट www.mpmetrorail.com से भी ली जा सकती है।