चुनावी ड्यूटी से लौट रही टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नायब तहसीलदार की मौके पर मौत, चार अन्य घायल

मध्य प्रदेश के सतना में भीषण सड़क हादसा, सड़क हादसे की शिकार हुई चुनाव टीम, नायब तहसीलदार की मौत, दो आरआई और दो पटवारी गंभीर रूप से घायल

Updated: Jul 09, 2022, 06:08 AM IST

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में चुनावी ड्यूटी से लौट रही टीम सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में नायब तहसीलदार की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो आरआई और दो पटवारी गंभीर रूप से घायल हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे अधिकारी-कर्मचारी का वाहन सतना जिले के मैहर कटनी बायपास के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में नागोद के नायब तहसीदार गणेश देशभ्रतार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जिंदगी की जंग हार गई रामप्यारी, हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, दिग्विजय सिंह ने की 1 करोड़ मुआवजे की मांग

बताया जा रहा है कि मैहर विकास खंड के सभागंज में चुनाव ड्यूटी कर नायाब तहसीलदार लौट रहे थे, तभी देर रात 2 बजे यह हादसा हो गया। हादसे में उनके साथ मौजूद दो आरआई और दो पटवारी भी घायल हो गए। वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मैहर थाने का पुलिसबल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सतना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी देर रात मौके पर पहुंचे थे।