मप्र के गृहमंत्री ने दी चेतावनी, 3 दिन के भीतर मधुबन में राधिका गाना नहीं हटाया तो होगी FIR

नरोत्तम मिश्रा बोले हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं, अगर 3 दिन में यूट्यूब से गाना नहीं हटाया तो सनी और शारिब तोशी के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेगी मध्यप्रदेश सरकार, सनी लियोनी माफी मांगें

Updated: Dec 26, 2021, 01:35 PM IST

Photo Courtesy: ss news
Photo Courtesy: ss news

भोपाल। सनी लियोनी के गाने मधुबन में राधिका नाचे पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मथुरा के पुजारियों के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस गाने पर सनी लियोनी के बोल्ड मूव्स और अश्लीलता को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर 3 दिनों में गाना यूट्यूब से नहीं हटाया गया तो सनी पर FIR होगी। सनी लियोनी से मांगी मांगने को भी कहा गया है। सनी और शारिब तोशी के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान हर्गिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार सनी लियोनी के नए गाने पर कानून के जानकारों से राय शुमारी कर रही है। मंत्री ने कहा है कि कुछ लोग लगातार हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। अगर वे ऐसा करना बंद नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 सनी लियोनी पर फिल्माया ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे पार्टी सॉन्ग कहा जा रहा है। इस गाने की लाइन्स 1960 की फिल्म आई फिल्म कोहिनूर से ली गई हैं, जिसे मूलत: मोहम्मद रफी ने गाया था। संगीत नौशाद का था गाना लिखा था शकील बदायुनी ने। गाने में दिलीप कुमार और मीना कुमारी नजर आए थे।

और पढ़ें: सनी लियोन के डांस पर विवाद, मथुरा के पुजारियों को एतराज़

 सनी लियोनी के गाने को कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है। 22 दिसंबर को रिलीज के साथ ही इस गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मथुरा समेत अन्य स्थानों के साधु-संत भी इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं।