MP: धार में जहरीली ताड़ी पीने से 3 की मौत, एक दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती

धार में ताड़ी पीने से दो महिलाएं और एक पुरुष और एक पुरुष की मौत हुई है, जबकि एक ही परिवार के करीब 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Updated: Apr 17, 2023, 12:01 PM IST

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ताड़ी पीने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक ही परिवार के 13 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। रविवार को एक साथ ताड़ी पीने के बाद परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ना शुरू हुई और अबतक तीन लोगों ने दम तोड दिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम झडामली निवासी ऐलसिंह के यहां मेहमान आए थे। जिसके चलते गांव से ही 5 लीटर ताड़ी लाई गई थी। इसके बाद सभी लोग ने साथ में बैठकर पी, कुछ देर बाद अचानक सभी लोग बेहोश होने लगे। इस दौरान घर पर ही एक व्यक्ति नसरु की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: अशोकनगर: स्कूल की बेशकीमती जमीन पर नपा की नजर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के विरोध में उतरे कांग्रेस पार्षद

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम झडामली में कुछ लोग ताड़ी पी रहे थे, सबसे पहले घर पर ही नसरु की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही ताड़ी पीने वाले सभी लोगों को टांडा व बोरी के अस्पताल भेजा गया था। देर रात धार अस्पताल में एक मौत हुई वहीं तीसरी मौत झाबुआ अस्पताल में हुई। इस तरह से कुल तीन लोगों की मौत ताड़ी पीने से हुई है। 

धार एसपी ने आगे बताया कि परिवार के कुल 13 लोगों को उल्टी होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। बाकी लोगों का उपचार जारी है। मौके से एक कीटनाशक का पाउच भी मिला हैं, उसे मिलाया गया था या नहीं इसको लेकर भी जांच जारी है।