जनता आईना दिखा रही है शिवराज सरकार जा रही है, बीजेपी की असफल विकास यात्रा पर कांग्रेस का तंज
सिवनी, मुरैना और केवलारी का वीडियो वायरल, कहीं जनता ने विधायक को सुनाई खरी खोटी तो कहीं विकास यात्रा को खदेड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा उल्टा बीजेपी पर ही बैकफायर कर गई है। लगातार प्रदेश के तमाम हिस्सों में विकास यात्रा का पुरजोर विरोध देखने को मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि यह विरोध बीजेपी के प्रदेश की सत्ता से बाहर होने का सूचक बनकर आया है।
सिवनी में भाजपा की विकास यात्रा का विरोध :
— MP Congress (@INCMP) February 14, 2023
सिवनी जिले में भाजपा की विकास यात्रा पर फूटा लोगों का गुस्सा, क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेताओं को भगाया।
शिवराज जी,
और कितना शर्मिंदा होना है pic.twitter.com/A3I0F7fdDa
सोशल मीडिया पर इस समय मुरैना, सिवनी और केवलारी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मुरैना के सबलगढ़ और सिवनी में जनता बीजेपी की विकास यात्रा को खदेड़ती नज़र आ रही है। तो वहीं केवलारी में बीजेपी विधायक राकेश पाल सिंह को रोककर उनके लिए हुए वादे की दिलाते हुए खरी खोटी सुनाई जा रही है।
भाजपा की विकास यात्रा बनी निकास यात्रा :
— MP Congress (@INCMP) February 14, 2023
भाजपा के केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह की यात्रा को धनोरा विकास खंड के अंतर्गत उमरपानी ग्राम पंचायत में रोककर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की पोल खोल दी।
जनता आईना दिखा रही है,
शिवराज सरकार जा रही है। pic.twitter.com/632RlKVIOE
केवलारी में पहले विकास यात्रा को रोका गया और इसके बाद एक ग्रामीण ने नहर बनाने के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव के समय ही यह वादा किया गया था कि सत्ता में आने के बाद नहर बनाया जाएगा लेकिन पांच साल होने को आए और अब तक नहर नहीं बना।
फ़र्ज़ी विकास यात्रा का विरोध जारी,
— MP Congress (@INCMP) February 14, 2023
— मुरैना जिले के सबलगढ में बीजेपी की विकास यात्रा का विरोध करते हुये ग्रामीणों ने बीजेपी नेताओं को खदेड़ा।
फूट गया गुब्बारा-ऐ-विकास,
दिखने लगा रास्ता-ऐ-निकास। pic.twitter.com/quW6jQju4Z
कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी विधायक की सरेआम हुई इस किरकिरी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की विकास यात्रा निकास यात्रा में तब्दील हो चुकी है।जनता आईना दिखा रही है शिवराज सरकार जा रही है। वहीं मुरैना और सिवनी में बीजेपी नेताओं को खदेड़े जाने पर कांग्रेस पार्टी ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि फूट गया गुब्बारा-ऐ-विकास, दिखने लगा रास्ता-ऐ-निकास।
मध्य प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बीजेपी की इस विकास यात्रा का पुरजोर विरोध हुआ है। कहीं जनता ने भी के नेताओं और शिवराज सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की पूरी पोल खोलकर रख दी है तो कहीं आक्रोश इतना बढ़ चुका है कि जनता इस विकास यात्रा को होने ही नहीं देना चाहती। लोग विकास यात्रा में शामिल हो रहे नेताओं को खदेड़ने तक लग जाते हैं।