MP Election 2023: मांधाता में आचार संहिता का उल्लघंन, साड़ियां बांटते नजर आए भाजपा पदाधिकारी
मांधाता की पुनासा तहसील में बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर साड़ियां बांट रहे थे, इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे साड़ी बांटते नजर आ रहे हैं।

मांधाता। मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बावजूद सत्ताधारी दल जुड़े प्रत्याशी उसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश के मांधाता जिले से आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। यहां पुनासा तहसील में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थकों द्वारा साड़ियां बांटी जा रही थी।
नारायण पटेल समर्थकों और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा साड़ी बांटने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है की एक वाहन में भाजपा उपाध्यक्ष का बोर्ड लगा है और उसमें साड़ियां रखी हुई है। वीडियो बनाने पर पार्टी के लोग गाली-गलौज और धमकी देते भी दिख रहे हैं।
बीजेपी प्रत्याशी वोट ख़रीद रहे
— MP Congress (@INCMP) October 30, 2023
मांधाता विधानसभा की पुनासा तहसील में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता साड़ी बांटते हुए रंगे हाथ पकड़ाए।
जनता ने ठाना है,
बीजेपी को हराना है।@ECISVEEP pic.twitter.com/JsPFCgxo3h
कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा, 'बीजेपी प्रत्याशी वोट ख़रीद रहे, मांधाता विधानसभा की पुनासा तहसील में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता साड़ी बांटते हुए रंगे हाथ पकड़ाए। जनता ने ठाना है, बीजेपी को हराना है।' पार्टी ने अपने इस ट्वीट पर चुनाव आयोग को भी टैग किया है।
इसी तरह का मामला इंदौर से भी सामने आया है। यहां कांग्रेस ने इंदौर-1 विधानसभा से प्रत्याशी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय पर महिलाओं को साड़ियों का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। यह आरोप इंदौर-1 विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने लगाए हैं, संजय शुक्ला वर्तमान में इस सीट से विधायक भी हैं। संजय शुक्ला ने अपने क्षेत्र से विरोधी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय पर कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं को साड़ी बांटने का गंभीर आरोप लगाया है।
इंदौर-1 विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिलाओं को साड़ी बंटवाने का वीडियो वायरल!
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) October 30, 2023
चुनाव में निश्चित हार से डर कर, मतदाताओं को प्रलोभन देने की हद पर उतरे।
अधिक जानकारी के लिए मप्र युवा कांग्रेस के चैनल को फॉलो करें https://t.co/YRAOjB7ALq pic.twitter.com/DZybv5hwOH
इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि एक घर के अंदर साड़ी बांटी जा रही है। घर के बाहर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नेता महेश जायसवाल के नाम का बोर्ड है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर महिलाओं को भीड़ जुटी हुई है। इस दौरान जो महिलाएं घर के बाहर आ रही हैं, उनके हाथों में साड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस के चुनाव आयोग में इस मामले की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।