MP News: खंडवा के एसएन कॉलेज की कंप्यूटर लैब में लगी भीषण आग, 40 कंप्यूटर हुए जलकर राख

एसएन कॉलेज की कंप्यूटर लैब में गुरुवार यानी आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया।

Publish: Apr 25, 2024, 04:46 PM IST

खंडवा। खंडवा के एसएन कॉलेज की कंप्यूटर लैब में गुरुवार यानी आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया। घटना में 40 कंप्यूटर सिस्टम जलकर राख हो गए।

बताया जा रहा है ये घटना सुबह 9 बजे के आस पास की है। यह आग लगने से कंप्यूटर लैब में रखे 40 कंप्यूटर सेट जलकर राख हो गए है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ये कंप्यूटर की लैब में 80% से ज्यादा नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

बताया जा रहा है, कि वर्ल्ड बैंक द्वारा एसएन कॉलेज को 50 कंप्यूटर दिए गए थे, जिन्हें इस कंप्यूटर लैब में लगाया गया था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने बताया कि एशियन कॉलेज में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आग पर काबू पाया गया।