MP News: निवाड़ी में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 1 दर्जन से अधिक लोग घायल

निवाड़ी जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

Publish: Apr 17, 2024, 10:02 AM IST

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और हादसे का कारण पता करने में जुट गई।

बताया जा रहा है ये बस सोना ट्रांसपोर्ट की थी। ये बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस दौरान अचानक तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से निकाला गया। सभी यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस वजह से यह हादसा हुआ।