MP News: शिवपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों की मारी टक्कर, दोनों की मौत, शादी कार्ड बाटने जा रहे थे

शिवपुरी के गांधी पैट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Publish: May 18, 2024, 10:02 AM IST

शिवपुरी। शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कोलारस थाना क्षेत्र के गांधी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों मौसेरे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी बाद खबर मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही की करवाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि सीर बांसखेड़ी के रहने बाला 22 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र दयाराम आदिवासी की बहन की शादी आगामी 9 जून को होनी थी। इसके लिए वह आज अपने मौसी के लड़के उमेश पुत्र राम बाबू आदिवासी (22) के साथ बाइक पर सवार होकर बहन की शादी के कार्ड बांटने मानपुर गांव जा रहा था। 

तभी अचानक गांधी पैट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद बाइक सवार दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। वही कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।