MP News: डबरा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी तेज टक्कर, पत्नी की मौत, पति बुरी तरह घायल

डबरा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति बुरी तरह घायल हो गया है।

Publish: Apr 16, 2024, 10:00 AM IST

डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति बुरी तरह घायल हो गया है। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायल पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वही पत्नी को मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि भितरवार से पति अपनी पत्नी बादामी बाई को दवा दिलाकर अपने गांव करीयावटी लौट रहा था।तभी भितरवार थाना क्षेत्र के आदिनाथ गार्डन के पास तेज रफ्तार वाहन ने तेज टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पत्नी बादामी बाई ने दम तोड़ दिया, पति कुबेर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है। वही अज्ञात वाहन चालक घटना स्थल से भाग गया। जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल में भितरवार थाना पुलिस जुट गई है और उसे ढूंढ रही है। हालाकि वो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।