MP: छतरपुर में पुलिया से गिरी पुलिसकर्मियों की गाड़ी, 10 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल

छतरपुर में पुलिस कर्मियाें को लेकर जा रही बस 25 फीट नीचे खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वेन में बैठे 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

Updated: Apr 02, 2024, 12:23 PM IST

छतरपुर। छतरपुर में मंगलवार तड़के पुलिस कर्मियाें को लेकर जा रही बस 25 फीट नीचे खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वेन में बैठे 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल एक पुलिस कर्मी को ग्वालियर रेफर किया गया है।

और पढ़ें:MP News: मुरैना में हुआ भीषण सड़क हादसा, मेहंदीपुर बालाजी जा रही बस पलटी 40 से ज्यादा घायल

दरअसल लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में दतिया की एसएएफ की बटालियन छतरपुर गई है। मंगलवार सुबह बटालियन के पुलिस कर्मी बागेश्वर धाम में ड्यूटी के लिए जा रही थी। पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 25 फीट नीचे खाई में उतर गई और पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से बस में बैठे 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए। चोटिल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। लेकिन एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 4:30 बजे रेलवे ब्रिज के पास ऑटो रिक्शा को बचाने के चक्कर में हुआ। बस में कुल 10 पुलिस कर्मी थे। जो घायल हुए हैं सभी घायलों को सभी घायलों को सुबह 5:30 बजे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वही बता दें ये सब पुलिसकर्मी दतिया बटालियन के हैं।