रायसेन: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने आग लगाकर की आत्महत्या, लंबे समय से था पैर में इन्फेक्शन

रायसेन जिले के जुनिया गांव में हुई इस घटना में बुजुर्ग ने लंबे समय से पैर में इंफेक्शन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

Publish: Aug 26, 2023, 03:10 PM IST

Image courtesy-  Naidunia
Image courtesy- Naidunia

 

रायसेन। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले रायसेन में एक बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की उम्र 66 साल है वे अपने पैर में इंफेक्शन से परेशान थे। घटना रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के पास जुनिया गांव की है। 

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपन कच्चे मकान में अकेला रहता था। उसके एक पैर में इंफेक्शन था जिससे पैर में सूजन बढ़ती जा रही थी। शुक्रवार को देर रात बुजुर्ग ने मकान के बाहर आंगन में खुद को आग लगा ली। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सिलवानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस ने बताया कि रामचरण आदिवासी ने आंगन में खुद को तेल डालकर आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का एक पुत्र बृजेश दो साल से ग़ायब है उसका किसी को कुछ पता नहीं है। मृतक की पत्नी पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर में अकेला रहता था। कुछ समय से वह पैर की बीमारी से पीड़ित था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। 

जानकारी के मुताबिक रायसेन में इलाज के दौरान डाक्टर और अटेंडर बुजुर्ग के पैर की बिमारी को ठीक करने के लिए पैर काटने की बात कर रहे थे। जिसे सुनकर वृद्ध विचलित होकर अस्पताल से बिना इलाज कराए ही लौट आया। शुक्रवार की रात में उसने खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।