पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ज़मीन विवाद से जुड़ा है मामला

दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक को पुलिस ने आज उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया, एक परिवार ने पूर्व विधायक पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगाया

Publish: Jan 13, 2022, 08:09 AM IST

Photo Courtesy: News 18.com
Photo Courtesy: News 18.com

भोपाल। दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज राजेंद्र भारती को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी ज़मीन विवाद से जुड़े एक मामले में की गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक परिवार ने राजेंद्र भारती के ऊपर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। बुधवार रात को परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। 

इससे पहले सितम्बर महीने में राजेंद्र भारती के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया था। राजेंद्र भारती पर फरियादी ने जबरन गाड़ी कब्ज़ा करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती पर भी दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस ने नरोत्तम मिश्रा पर लगाया झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया था। उस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें खुद पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में फरियादी के गैराज से गाड़ी ले जाते देखा गया था। कांग्रेस पार्टी ने उस मामले में शिवराज सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर राजेंद्र भारती के खिलाफ झूठा मुकदम दर्ज करवाने का आरोप लगाया था।