वेंटिलेटर सपोर्ट पर बीजेपी सांसद रमाकांत भार्गव, एयर एंबुलेंस से दिल्ली किए गए शिफ्ट

सांसद रमाकांत भार्गव को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। जानकारी निज सचिव ने दी।

Updated: Apr 16, 2021, 08:39 AM IST

Photo courtesy: amarujala
Photo courtesy: amarujala

भोपाल/ विदिशा। विदिशा रायसेन संसदीय सीट से बीजेपी सांसद रमाकांत भार्गव की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई, आनन -फानन में एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया हैं। रमाकांत भार्गव न्यूरो संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। उनमें  कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। 

दरअसल बीजेपी सांसद रमाकांत भार्गव के निजी सचिव नितिन तिवारी ने शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "माननीय सांसद जी को न्यूरो संबंधित समस्या होने से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी है, उनका स्वास्थ्य स्थिर बना है"

गौरतलब है कि भाजपा से सांसद रमाकांत भार्गव ने सुषमा स्वराज की जगह पर 2019 में सांसद बने हैं। भार्गव सीहोर जिले के शाहगंज के रहने वाले हैं।  उन्हें सीएम शिवराज सिंह का करीबी भी माना जाता है। सांसद रमाकांत भार्गव जिला सहकारी बैंक एवं अपैक्स बैंक के अध्यक्ष हैं।