जबलपुर में बेटी के जन्म को पार्षद ने बनाया यादगार, अस्पताल से घर तक रेड कारपेट बिछाकर किया स्वागत

मोहल्ले में एक परिवार में बेटी का जन्म हुआ तो पार्षद ने पूरे मोहल्ले के साथ मिलकर बेटी के स्वागत में फूलों की कारपेट बिछा दी।

Publish: Sep 07, 2023, 07:10 PM IST

Image courtesy- Jagran
Image courtesy- Jagran

जबलपुर। हमारे देश में आज भी लोग लड़कियों के मुकाबले लड़कों की चाह रखते है। उनके पैदा होने पर परिवार को पूरा हो जाना माना जाता है और जश्न मनाया जाता है। हालंकि, अब बेटियां होने पर भी लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। एक ऐसा ही अनूठा और अनोखा प्रयास मध्य प्रदेश के जबलपुर भी किया गया। यहां के पार्षद जीतू कटारे ने हाल ही में भूकंप कॉलोनी में ऋषभ पराशर और अंचल पराशर के परिवार में जन्मी नन्ही बेटी का स्वागत ढोल, नगाड़ों बैंड बाजे और फूलों की कालीन से मोहल्ले वालों के साथ स्वागत किया। 

इसके साथ साथ बेटी को नोटों की सेज पर भी लिटाया गया और फूलों की वर्षा भी की गई। ताकि जबलपुर शहर में यह घटना लंबे समय तक याद की जा सके। दरअसल, कुछ दिन पहले भूकंप कालोनी में रहने वाले पाराशर परिवार में बेटी का जन्म हुआ था। इसकी खबर क्षेत्रीय पार्षद जितेन्द्र कटारे को भी मिली। जिसके बाद उन्होंने परिवारजनों से बात की और बेटी के जन्म को यादगार बनाने का सुझाव दिया।

इसके बाद भूकंप कालोनी निवासी ऋषभ पारासर की नन्ही परी के आगमन को यादगार बनाने की तैयारी शुरू की गई। ऋषभ और उसकी पत्नी अंचल पाराशर के परिवारजनों के साथ जीतू कटारे और समस्त लोगों ने बिटिया के आगमन पर भव्य स्वागत किया और लोगों ने पार्षद जितेंद्र कटारे के इस प्रयास की भी खूब तारीफ की। पारासर परिवार के निवेदन पर पार्षद जीतू कटारे ने नवजात बिटिया का नामकरण भी किया। नवजात शिशु का नाम आनवी पाराशर रखा गया।