सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में फिर सुनाई दी शावकों की किलकारी, कर्माझिरी क्षेत्र में रूनीझूनी बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म

पेंच की रानी, सुपर मॉम के नाम से मशहूर कालरवाली बाघिन ने 10 साल में 29 शावकों को जन्म दिया था, यह बाघिन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र थी जिसकी इस वर्ष जनवरी में मृत्यु हो गई थी।

Updated: May 24, 2022, 08:14 AM IST

Photo Courtesy: Jagran
Photo Courtesy: Jagran

सिवनी: देश के बाघ प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर हैमध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान, सिवनी में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी क्षेत्र में रूनीझूनी बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया और बाघिन मां के पीछे दौड़ लगाते नन्हें शावकों को लोगों द्वारा कैमरे में कैद किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

 


इससे पहले बाघिन T4 ने पांच शावकों को जन्म दिया था, जिससे पेंच राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। वर्ष 2018 से 2022 के बीच मध्यप्रदेश में 85 टाइगर जिनमें 32 शावकों की कई कारणों से मौत हो गई थी ऐसे में चार शावकों का जन्म मध्यप्रदेश और देश के पर्यावरण प्रेमियों के लिए एक सुखद खबर है।

इससे पहले पेंच की रानी, सुपर मॉम के नाम से मशहूर कालरवाली बाघिन ने 10 साल में 29 शावकों को जन्म दिया था, यह बाघिन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र थी जिसकी इस वर्ष जनवरी में मृत्यु हो गई थी। कुछ दिनों इसी पेंच राष्ट्रीय उद्यान में ग्रामीणों ने दो शावको को पत्थर मार कर घायल कर दिया था, जिसे लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन सहित तमाम लोगों ने रोष व्यक्त किया था। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश को बाघ और तेंदुए के राज्य के तौर पर जाना जाता है क्योंकि आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में 526 टाइगर, 3421 तेदुएं पाए जाते हैं।