सिंगरौली में 108 एंबुलेंस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

108 एम्बुलेंस गाड़ी के अंदर एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Publish: Aug 27, 2023, 01:48 PM IST

Image courtesy- Amarujala
Image courtesy- Amarujala

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 108 एम्बुलेंस के अंदर सामुहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद अब महिलाएं सरकार द्वारा घर से अस्पताल लाने ले जाने वाले 108 एम्बुलेंस जैसी सुबिधा से अब घबराने लगी हैं। राज्य में अब 108 एम्बुलेंस में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। 


बता दें घटना 24 अगस्त की है जब महिला सामुदायिक केन्द्र वैढ़न में वित्तीय प्रशिक्षण शिविर में आई हुई थी। उसको 2 लोगों ने घर छोड़ने के लिए कहकर एम्बुलेंस में बैठा लिया उसके बाद दोनों लोगों ने उसके साथ सामुहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। 25 अगस्त को महिला की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को सामुदायिक केंद्र वैढ़न में वित्तीय प्रशिक्षण शिविर लगा था। जिसमें पीड़ित महिला शामिल होने पहुंची थी। 24 अगस्त की रात 8.30 बजे उसके एक परिचित सतेंद्र पाण्डेय उसे घर छोड़ने के बहाने से एम्बुलेंस में ले गया जिसमें आरोपी का एक और साथी राजेश तिवारी पहले से मौजूद था। शिविर से निकलने के बाद रास्ते में दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ इस दुष्कर्म किया। और धमकी देकर महिला को छोड़ दिया सुबह महिला अपने पति के साथ सिंगरौली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 108 एम्बुलेंस वाहन भी जब्त कर लिया गया है। जिनका मेडिकल परीक्षण करवाकर न्यायिक रिमांड प्राप्त करने के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जिला जेल पचौर में भेज दिया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।