आंख फोडकर युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला निर्वस्त्र शव

दमोह में हत्याकर युवक के शव से निकाली आंखें, आरोपियों ने काटे कान, अर्थनग्न अवस्था में मिला शव, आंख फोड़वा कांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Updated: Nov 07, 2021, 08:42 AM IST

Photo courtesy: Bhaskar
Photo courtesy: Bhaskar

दमोह। फुटेरा और पथरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक शख्स की आंखें फोड़कर निकाल ली गई थीं। उसके शव से कान भी काट लिए गए थे, उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। पुलिस को शिकायत मिली थी कि रेलवे ट्रेक के किनारे आंख और कान कटा एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आंख फोड़वा कांड मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की  पहचान 23 वर्षीय अतुल तिवारी के रूप में हुई है। उसका शव फुटेरा और पथरिया फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसकी आखों और कान से खून निकल रहा था। GRPF पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि अतुल शुक्रवार रात से गायब था। उसकी तलाश में परिजन दर-दर की ठोकरें खा रहे थे। अब पुलिस को शव मिलने के बाद से परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।