दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपए देगी AAP सरकार, महिला सम्मान योजना आज से ही लागू
दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देगी। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। उधर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने लोकलुभावने घोषणाओं की झड़ी लगा रही है। अब अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राज्य की महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा। इसके पहले केजरीवाल ने ऑटो चालकों के लिए चार बड़े ऐलान किए थे। इसके तहत चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। होली-दीवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे। 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा। साथ ही ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।
यह भी पढे़ं: वन नेशन-वन इलेक्शन बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में पेश हो सकता है विधेयक
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP, जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89 फीसदी टिकट काट दिए हैं।