1.4 करोड़ की लैंड रोवर चलाते दिखे रामदेव, लोग ने कहा, आप योग गुरू हैं या कार गुरू 

कुछ दिन पहले ही बाबा रामदेव ने महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी को खरीदा था और अब उन्हें लैंड रोवर डिफेंडर 130 कार को चलाते देखा गया है

Updated: Jul 26, 2023, 03:09 PM IST

फोटो सोशल मीडिया
फोटो सोशल मीडिया

हरिद्वार। बाबा रामदेव योग गुरु और बड़े बिजनेसमैन तो हैं ही, साथ ही उन्हें गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके काफिले में अलग-अलग कीमत वाली कई गाड़ियां मौजूद हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने महिंद्रा XUV 700 एसयूवी को खरीदा था और अब उन्हें लैंड रोवर डिफेंडर 130 कार को चलाते देखा गया है। आपको बता दें कि इस गाड़ी की कीमत 1.41 करोड़ रुपए है।

एक इंस्टाग्राम पेज से उनका यह वीडियो अपलोड किया है जिसमें बाबा रामदेव लाल रंग की लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते दिख रहे हैं। कार एकदम नई है। बाबा रामदेव को यह कार चलाते देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट किए जा रहे हैं। लोगों ने उनको कार चलाते वक्त वीडियो पर कमेंट कर रहे है, लोगों ने लिखा है कि " आप योग गुरू हैं या कार गुरू"

बता दें कि लैंड रोवर डिफेंडर भारतीय बाजार में तीन वर्जन- डिफेंडर 90, डिफेंडर 110 और डिफेंडर 130 में आती है। लैंड रोवर के भारतीय लाइनअप में डिफेंडर 130 सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है।