बीजेपी संगठन में साल के आख़िरी दिन तीन अहम नियुक्तियां
BJP New Appointments: वी सतीश को पार्टी का संगठक बनाया गया, सौदान सिंह बने नए उपाध्यक्ष, शिवप्रकाश होंगे राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने साल के आखिरी दिन पार्टी के संगठन में तीन अहम नियुक्तियां की हैं। यह जानकारी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई है। इन नियुक्तियों का एलान करके लिए जारी किए गए पत्र में पहला नाम वी सतीश का है, जिन्हें पार्टी ने "संगठक" बनाया है। उनके बाद सौदान सिंह का नाम है, जिन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों में तीसरा नाम शिव प्रकाश का है, जो पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाए गए हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने निम्नलिखित संगठनात्मक नियुक्तियां की। pic.twitter.com/l2aPvnKO2z
— BJP (@BJP4India) December 31, 2020
वी सतीश दिल्ली में रहकर काम करेंगे और वे संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी, एसटी मोर्चा समन्वय और विशेष संपर्क पर विशेष ध्यान देंगे। सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भाजपा संगठन के साथ समन्वय का काम करेंगे। वे मुख्य रूप से चंडीगढ़ में रहकर काम करेंगे। शिव प्रकाश के कामकाज का मुख्य केंद्र भोपाल होगा और वे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे अहम राज्यों में संगठन के कामकाज पर विशेष ध्यान देंगे। इन अहम नियुक्तियों का एलान जेपी नड्डा की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने किया है।