मोदी सरकार ने बदला नेहरू संग्रहालय का नाम, अब कहा जाएगा पीएम म्यूजियम, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने का ऐलान किया, प्रधानमंत्री बोले- एनडीए सरकार ने 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह कदम उठाया है

Publish: Mar 30, 2022, 12:17 PM IST

नई दिल्ली। केंद्र और राज्य की बीजेपी शासित सरकारें नाम बदलने को लेकर अक्सर बदलने को लेकर अकसर चर्चाओं में रहती हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अब नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने का फैसला किया है। नई दिल्ली स्थित इस नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय को अब पीएम म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा। 

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को यह फैसला लिया गया। इस निर्णय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को इसके नए स्वरूप का उद्घाटन करेंगे। इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजना का दावा किया जा रहा है। बदले हुए नाम के बाद संग्रहालय का उद्घाटन के लिए पीएम मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती का दिन चुना है।

पीएम मोदी ने बीजेपी के सांसदों से कहा कि एनडीए सरकार ने 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है। हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता मिले। केवल एनडीए सरकार ने पिछले प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता देने के लिए कदम उठाए हैं। 

कांग्रेस ने केंद्र के इस फैसले का व देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के इस आवास से छेड़छाड़ का विरोध किया था। कांग्रेस का कहना था कि मोदी सरकार नेहरू को देश की विरासत से खत्म करने पर तुली है। दरअसल, हाल ही में अहमदाबाद स्थिफी महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के साथ भी हुई जिसका देशभर के लोगों ने विरोध किया।

बता दें कि नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) की स्थापना जवाहरलाल नेहरू की याद में एक स्वायत्त संस्था के रूप में हुई थी। यह संस्था भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन आती है। यह देश के प्रथम प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास, तीन मूर्ति भवन में स्थित है। यह चार भागों में विभाजित है; एक स्मारक संग्रहालय, एक आधुनिक भारतीय पुस्तकालय, समकालीन अध्ययनों से संबंधित एक केंद्र और नेहरू तारामंडल।