कांग्रेस ने लॉन्च किया भारत जोड़ो यात्रा का कैंपेन, दिग्विजय सिंह ने बताई यात्रा से जुड़ने की प्रक्रिया
जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने लॉन्च किया भारत जोड़ो यात्रा का कैंपेन, दिग्विजय सिंह बोले- एक तेरा कदम, एक मेरा कदम.. मिल जाए तो जुड़ जाए सारा वतन। ये हमारा मुख्य उद्देश्य है

नई दिल्ली। कांग्रेस कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित "भारत जोड़ो यात्रा" की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने आज संयुक्त रूप से इस यात्रा का कैंपेन लॉन्च किया। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होकर यह पदयात्रा 3 हजार 571 किलोमीटर का मार्ग तय कर कश्मीर पहुंचेगी। दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि, 'एक तेरा कदम, एक मेरा कदम.. मिल जाए तो जुड़ जाए सारा वतन।'
श्री @Jairam_Ramesh एवं श्री @digvijaya_28 द्वारा 'भारत जोड़ो यात्रा' का कैम्पेन लॉन्च किया गया।
— Congress (@INCIndia) August 23, 2022
आइए, #BharatJodoYatra में कदम से कदम मिलाएं, अपने सपनों का भारत बनाएं। pic.twitter.com/cTSQS1Fqza
भारत जोड़ो यात्रा प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन दिग्विजय सिंह और कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में यात्रा का लोगो, टैगलाइन, पैम्फलेट और वेबसाइट को लॉन्च किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि, 'हम हमारी वेबसाइट को लांच कर रहे हैं, इस वेबसाइट के माध्यम से हमारा ये प्रयास होगा कि जो भी 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ जुड़ना चाहता है, वो इस वेबसाइट पर रजिस्टर करे, हमारी तरफ से रिस्पॉन्ड किया जाएगा।'
LIVE: Congress Party Briefing by Shri @digvijaya_28 and Shri @Jairam_Ramesh at AICC HQ. #BharatJodoYatra https://t.co/Ncs9zi7YIa
— Congress (@INCIndia) August 23, 2022
सिंह ने आगे कहा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा' का मकसद यह है कि इस देश में जो नफरत का माहौल बना हुआ है, भारतीय संविधान के विपरीत व्यवस्था काम कर रही है, महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उसी को लेकर उदयपुर के नवसंकल्प शिविर में भारत जोड़ो यात्रा का प्रस्ताव पारित हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी चाहती हैं कि पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाए, जिसमें हर धर्म, हर जाति, हर समुदाय के लोग शामिल हों। 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' हमारा अभियान रहेगा।'
इस दौरान कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि, 'राहुल गांधी कल करीब 150 नागरिक संस्थाओं से मिले, डेढ़ घंटे की बातचीत हुई है। उनको बताया गया कि भारत जोड़ो यात्रा की मकसद क्या है। 7 सितंबर से कन्याकुमारी से भारत जोड़ा यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। सभी राज्यों में भारत जोड़ा यात्रा का आयोजन भी होगा। जो भी इस यात्रा के साथ जुड़ना चाहते हैं वे इस वेबसाइट में रजिस्टर करें। यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की टैग लाइन है, मिले कदम, जुड़े वतन।'
एक तेरा कदम, एक मेरा कदम
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 23, 2022
मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन
आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें।#BharatJodoYatra
भारत जोड़ो यात्रा का कैंपेन लॉन्च होने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने अपनी डीपी बदल दी है। सभी ने भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक लोगो को ट्वीटर डीपी बनाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन
आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें।'