देशभर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की ईद की बधाई दी है।

नई दिल्ली। देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। सुबह से ही लोग मस्जिदों में पहुंच रहे हैं और ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गजों ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की ईद की बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा, "ईद-उल-फितर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।"
ईद-उल-फ़ित्र पर सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 22, 2023
ईद की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!"
Greetings on Eid-ul-Fitr. May the spirit of harmony and compassion be furthered in our society. I also pray for everyone’s wonderful health and well-being. Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सभी को ईद मुबारक! यह शुभ त्योहार सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए।"
Eid Mubarak to everyone! May this auspicious festival bring peace, happiness & prosperity to all. pic.twitter.com/qLXF8lVX0G
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 22, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, "ईद के खुशी के अवसर पर मेरे साथी नागरिकों को बधाई। ईद सभी में बंधुत्व, करुणा और साझा करने की भावनाओं को जगाती है। और हमारे लोगों के बहुलवादी बंधनों को मजबूत करती है। यह उत्सव समृद्धि लाए और मानवता की सेवा करने का अवसर बने।"
Greetings to my fellow citizens on the joyous occasion of Eid-ul-Fitr.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 22, 2023
Eid evokes feelings of fraternity, compassion & sharing in all and strengthens the pluralistic bonds of our people.
May the celebrations usher prosperity and be an opportunity to serve humanity.#EidMubarak pic.twitter.com/zWTuT8VcGH
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। सीएम ने कहा सभी को ईद की मुबारक, सभी रोजा रखने वालों को अल्ला ताला सलामत रखें। मुख्यमंत्री और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी कोलकाता में रेड रोड पहुंचे जहां लोगों ने ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा की।