FIR against Kangana: कंगना के खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज, किसानों को आतंकवादी कहने का मामला

Kangana's Controversial Tweet: कंगना के विवादित ट्वीट के मामले में तुमकुर की कोर्ट ने दिया था FIR का आदेश

Updated: Oct 14, 2020, 07:35 PM IST

Photo Courtesy: BBC
Photo Courtesy: BBC

बेंगलुरु। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कंगना के खिलाफ यह केस कर्नाटक के तुमकुर की एक अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। दरअसल तुमकुर के वकील रमेश नाइक ने कंगना के एक ट्वीट पर सख्त एतराज़ जाहिर करते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी। रमेश नाइक का कहना है कि कंगना ने अपने इस ट्वीट में मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को आतंकवादी कहा है, जो देश के किसानों का अपमान है।

कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए उनके एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। जिसके साथ उन्होंने प्रदर्शन में शामिल किसानों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें आतंकवादी तक कह दिया था। 

इससे मामले में कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले वकील एल रमेश नाइक का कहना है कि उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि कंगना को उनकी गलती का एहसास हो।

और पढ़ें: File FIR against Kangana: कर्नाटक की अदालत ने कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया निर्देश

कंगना ने कब किया था विवादित ट्वीट 

कंगना ने विवादित ट्वीट 21 सितंबर को किया था। इस ट्वीट में कंगना ने कहा था, "प्रधानमंत्री जी, कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है, मगर जो सोने की एक्टिंग करे उसके आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिज़नशिप नहीं गई मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दीं।"