Jaswant Singh Dies: पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

Jaswant Singh death: अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्‍त, विदेश और रक्षा जैसे अहम मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला, योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष भी रहे जसवंत सिंह

Updated: Sep 27, 2020, 06:08 PM IST

नई दिल्ली। अटल सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि वे राजनीति और समाज को लेकर अपने अलग नजरिए के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। भाजपा को मजबूत करने में भी उनका खासा योगदान था। मैं उनके साथ हुई मुलाक़ातों को हमेशा याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

जसवंत सिंह बीजेपी के संस्‍थापक सदस्‍य थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली सरकार में उन्‍होंने 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला था।

वे अपनी किताब में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की तारीफ करने के कारण विवादों में आ गए थे। इस विवाद के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से बाहर कर  दिया था। 2010 में उनकी वापसी हुई। 2014 में उन्हें भाजपा ने लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया। इससे नाराज़ जसवंत सिंह ने भाजपा छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन वे हार गए थे। 2014 में उन्हें सिर में चोट लगी। इसके बाद से वे कोमा में ही थे।