गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन, राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पर दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री बोले- पूज्य बापू का आदर्श हमें कर्तव्य पथ पर चलने को प्रेरित करता है

नई दिल्ली। भारत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहा है। अहिंसा के पुजारी बापू की जयंती के खास अवसर पर आज राजघाट पर गांधी समाधि में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। इस विशेष मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा स्पीकर ओभ बिरला, दिल्ली सीएम केजरीवाल ने भी राजघाट पर गांधी को श्रद्धांजलि दी।
गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।'
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2021
I bow to respected Bapu on Gandhi Jayanti. His noble principles are globally relevant and give strength to millions.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मौके पर एक वीडियो साझा कर कहा है कि यहां हर दिल में बापू है, और कितने गोडसे लाओगे। उन्होंने लिखा है कि, 'विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफ़ी है। महात्मा गाँधी को विनम्र श्रद्धांजलि।'
“विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफ़ी है।”
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2021
महात्मा गाँधी को विनम्र श्रद्धांजलि। #FarmersProtest pic.twitter.com/Jv5xsFuxkr
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर लिखा, 'भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महामानव, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। सत्य, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देता 'बापू' का जीवन समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है।'
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महामानव, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2021
सत्य, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देता 'बापू' का जीवन समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है।
इससे पहले गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया था। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश को गांधी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने को कहा। राष्ट्रपति ने कहा, 'गांधी जयंती हम सभी भारतीयों के लिए विशेष दिन है। गांधीजी के संघर्ष और बलिदान को याद करने का यह एक अवसर है। यह अवसर हमें हमारे देश की समृद्धि और विकास के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।'