BBC के दफ्तर में तीसरे दिन भी IT रेड जारी, दो रातों से घर नहीं गए हैं 10 कर्मचारी

आयकर विभाग के सर्वे के दौरान जिन बीबीसी कर्मचारियों के कंप्यूटर जांचे जा चुके हैं, उन्हें घर से काम करने को कहा गया है।

Updated: Feb 16, 2023, 07:37 AM IST

नई दिल्ली। BBC के दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों में इनकम टैक्स विभाग की रेड तीसरे दिन भी जारी है।
दिल्ली बीबीसी के दफ्तर में वित्त और संपादकीय विभाग मिलाकर लगभग 10 वरिष्ठ कर्मचारियों को दो रातों से घर नहीं जाने दिया गया है। कुछ और कर्मचारियों के फोन क्लोन किए गए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईटी डिपार्टमेंट पिछले 10 सालों के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। कंपनी ने अगले नोटिस तक अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक IT अधिकारियों ने BBC के साथ एक दस्तावेज शेयर किया है जिसमें आयकर विभाग को तीन दिन तक सर्चिंग करने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा के बाद दिग्विजय सिंह अब मिशन मध्य प्रदेश के लिए तैयार, प्रदेशभर में ताबड़तोड़ दौरे

बीबीसी पर हुई रेड पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर लिखा, “आप पर तरस आने लगा है PM मोदी, क्योंकि BBC के दफ़्तर Income Tax टीम भेज कर आपने यह साबित कर दिया कि आप एक घबराए, बौखलाए तानाशाह से ज़्यादा कुछ और नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया।

बीबीसी पर आयकर विभाग की रेड के एक दिन बाद कंपनी ने इस मामले से जुड़ा एक बयान साझा किया है। इस बयान में जानकारी दी गयी है कि बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ़्तर ओर रेड हुई है। कंपनी ने बताया है कि वह इस जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। चूंकि रेड लगातार जारी है इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है।