भारत बंद लाइव अपडेट्स: रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण चार शताब्दी ट्रेनें रद्द
किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर आंदोलनरत किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है, पंजाब और हरियाणा में भारत बंद का काफी असर दिख रहा है
किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर किसान नेताओं ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के भारत बंद का असर देश भर के विभिन्न हिस्सों में दिख रहा है। पंजाब के अमृतसर में किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। रेलवे ट्रैक को जाम कर किसान वहीं पर धरना दे रहे हैं। पंजाब और हरियाणा में कुल 32 जगहों पर किसान पटरियों पर बैठे हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण रेलवे को शताब्दी की चार ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। पंजाब और हरियाणा के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी किसान आंदोलन का असर दिख रहा है। गाजीपुर बॉर्डर को भी किसानों ने सुबह से ही जाम किया हुआ है।
बीकेयू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह गिरफ्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महसचिव युद्धवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युद्धवीर सिंह अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। युद्धवीर सिंह को शाहीबाग थाने ले जाया गया है।
गुजरात #Ahmedabad Police ने #BKU के राष्ट्रीय महासचिव #YudhvirSingh को प्रेस कॉन्फ़्रेन्स के बीच से गिरफ़्तार कर लिया गया! प्रजातंत्र में ये कैसा पड़ाव? संवाद से डर कैसा? @RakeshTikaitBKU @OfficialBKU @kkuruganti pic.twitter.com/U1XpXs9FBK
— Hind Kisan (@hindkisan_in) March 26, 2021
दिल्ली में बंद मेट्रो स्टेशन खोले गए
भारत बंद को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद सुबह में बंद कर दिए गए थे, अब उन्हें खोल दिया गया है। टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को किसानों के भारत बंद को दृष्टिगत रखते हुए बंद कर दिया था।
ओडिशा में किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां

किसानों के भारत बंद को समर्थन देश के विभिन्न हिस्सों में मिल रहा है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किसानों के भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी उतर आई है। कांग्रेस के साथ साथ लेफ्ट पार्टियों ने भी किसानों को समर्थन किया है। भारत बंद ने समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने भुवनेश्वर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन और चक्का काम किया। इससे पहले ओडिशा के ट्रेड यूनियनों ने भुवनेश्वर में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।
राहुल गांधी : सत्याग्रह से अत्याचार का अंत होता है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत बंद का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार का अंत होता है। राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है।आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!
भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 26, 2021
आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!#आज_भारत_बंद_है
दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद
किसानों के भारत बंद का असर दिल्ली मेट्रो पर भी पड़ रहा है। भारत बंद को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद करने का निर्णय लिया गया है। टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया है।
ओडिशा में ट्रेड यूनियन ने जाम किया रेलवे ट्रैक

अमृतसर में रेलवे ट्रैक को जाम करने के साथ ही ओडिशा में भी ट्रेड यूनियन ने ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पोस्टरों और बैनरों के साथ रेलवे ट्रैक पर लोग डटे हुए हैं।
हम सरकार से वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार: किसान नेता राजवीर सिंह

भारत बंद के अवसर पर भारतीय किसान नेता राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि हम इस बंद से सरकार को संदेश देना चाहते हैं। किसान नेता ने कहा कि भारत बंद में किसानों को लोगों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स का पूरा सहयोग मिल रहा है। किसान नेता ने कहा कि हम सरकार से वार्ता करने के लिए 24 घंटे तैयार हैं।
होली के गानों की धुन पर नाच रहे हैं किसान
दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का भारत बंद जारी है। किसान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत बंद के अवसर पर किसान होली के गानों की धुन पर नाच रहे हैं। किसान आंदोलन के आज चार महीने पूरे हो रहे हैं।
#WATCH A group of protesters sing and dance at Ghazipur border (Delhi-UP) during 12-hour 'Bharat Bandh' called by Samyukt Kisan Morcha against Centre's Farm Laws pic.twitter.com/gkPWwKnTiP
— ANI (@ANI) March 26, 2021