महाराष्ट्र में Omicron का कहर, 7 नए मामलों में 3 नाबालिग, देश में अब तक कुल 12 केस

कोरोना के नए वेरिएंट Omnicron से देशभर में हड़कंप, महाराष्ट्र में एक साथ सामने आए 7 नए मामले, 18 साल से कम उम्र होने के कारण 3 मरीज़ों को नहीं लगी थी वैक्सीन

Updated: Dec 05, 2021, 03:41 PM IST

Photo Courtesy: NDTV
Photo Courtesy: NDTV

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से दहशत का माहौल है। महाराष्ट्र में Omicron के एक साथ सात नए मामले सामने आए हैं। इन सात नए मामलों के साथ देश में अब ओमिक्रॉन के कुल 12 केस सामने आ चुके हैं। 

रविवार सुबह तक भरत में Omicron के 5 केस रिपोर्ट किए गए थे। लेकिन शाम होते-होते महाराष्ट्र से ओमिक्रॉन के 7 और मामले सामने आए हैं। इनमें पिंपरी में 6 और पुणे में 1 और मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ महाराष्ट्र में अब तक कुल 8 मामले हैं, जबकि पूरे देश में 12 मामले हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भी हुई Omicron की एंट्री, LNJP में भर्ती मरीज में हुई नए वेरिएंट की पुष्टि

जानकारी के मुताबिक 44 वर्षीय महिला जो कि भारतीय मूल की नाइजीरियन नागरिक हैं, वे अपनी 12 साल और 18 साल की दो बेटियों के साथ 24 नवंबर को पुणे से लगे पिंपरी चिंचवड़ में अपने भाई से मिलने नाइजीरिया के लेगास देश से आई थी। इन तीनों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ये ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके साथ ही उनके 45 वर्षीय भाई और उनकी दोनो बेटियां भी ओमिक्रॉन वेरिएंट में पॉजिटिव पाई गई हैं। इन 6 लोगों में से 3 लोगों की उम्र 18 साल से कम है इस वजह से इन्होंने कोरोना रोधी वैक्सीन नहीं ली थी। इन सभी मरीजों का इलाज पिंपरी-चिंचवाड़ के जीजामाता अस्पताल में चल रहा है और सभी स्थिर हैं। इनके अतिरिक्त पुणे के एक 47 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।