मुंबई के अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत, ज़्यादातर कोरोना मरीज़ थे अस्पताल में भर्ती

भांडुप इलाके के ड्रीम मॉल में स्थित है सनराइज अस्पताल, अस्पताल में 76 मरीज़ थे भर्ती

Updated: Mar 26, 2021, 09:09 AM IST

Photo Courtesy: Aaj Tak.in
Photo Courtesy: Aaj Tak.in

मुंबई। मुंबई के सनराइज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की बीस गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं।आग लगने के समय अस्पताल में 78 मरीज़ भर्ती थे। जिसमें ज़्यादातर कोरोना मरीज़ थे।अस्पताल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

यह आग मुंबई के भांडुप इलाके के सनराइज अस्पताल में लगी। आग गुरुवार रात करीबन 11.30 बजे लगी। सनराइज अस्पताल भांडुप इलाके के ड्रीम मॉल के तीसरे मंज़िल पर स्थित है। आग लगने के दौरान अस्पताल में कुल 78 मरीज़ भर्ती थे, जिसमें 73 मरीज़ कोरोना से संक्रमित थे। 

 अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकाले गए मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। 30 मरीजों को मुलुंड के जंबो सेंटर जबकि तीन मरीजों को फोर्टिस अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाकी मरीज खुद को अलग अलग अस्पताल में भर्ती हुए हैं।