Drugs In Bollywood: दीपिका के तीन को स्टार्स को तलब करेगी एनसीबी, 'एस', 'आर' और 'ए' से शुरू होते हैं नाम

एनसीबी दीपिका पादुकोण के तीन सह कलाकारों को समन भेजने की तैयारी कर रही है, इनके नाम एस आर और ए से शुरू होते हैं।

Updated: Sep 30, 2020, 07:22 PM IST

Photo Courtesy : Impremedia.net
Photo Courtesy : Impremedia.net

मुंबई। बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के जाल की गुत्थी सुलझाने के लिए एनसीबी जल्द ही दीपिका पादुकोण के तीन सह कलाकारों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। इसका खुलासा एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट में हुआ है। पूछताछ के लिए बुलाए जाने वाले तीनों कलाकार वो हैं जिन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ कभी काम किया है। 

एबीपी न्यूज़ ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि तीनों कलाकारों के नाम 'एस', 'आर' और 'ए' से शुरू होते हैं। बताया जा रहा है कि जिस कलाकार का नाम 'ए' से शुरू होता है, वो न सिर्फ ड्रग्स का सेवन करता रहा है बल्कि ड्रग्स की सप्लाई में भी उसका बड़ा योगदान रहा है। इससे भी बड़ी बात यह है कि 'ए' नाम के कलाकार का नाम किसी एक क्रिकेटर से भी जुड़ा है। 

फिलहाल एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की है। एनसीबी ने इन सभी के मोबाइल फोन भी भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत ज़ब्त कर लिए हैं।