Netta D'Souza बनीं महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष, सोनिया गांधी ने सौंपी कमान

इससे पहले सुष्मिता देव के कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल होने के कारण महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद खाली हो गया था, जिसके बाद अब Netta D'Souza को महिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक कांग्रेस पार्टी ने महिला विंग की जिम्मेदारी दी है

Updated: Aug 17, 2021, 10:00 AM IST

नई दिल्ली। सुष्मिता देव के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी ने अपनी महिला इकाई के नए नेता का नाम घोषित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने Netta D'Souza को महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने Netta D'Souza को महिला कांग्रेस की कमान दी है। 

Netta D'Souza महिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद पर रहेंगी। वर्तमान में डिसूजा महिला कांग्रेस की महासचिव हैं। डिसूजा को सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद यह जिम्मेदारी दी गई है। 

रविवार को महिला कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद खाली था। अब महिला कांग्रेस की ही एक सदस्य को पूरी इकाई की कमान सौंपी गई है। 

यह भी पढ़ें : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा अपना इस्तीफा

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव अब टीएमसी में शामिल हो गई हैं। सोमवार को ही उन्होंने टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की। सुष्मिता देव ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में अपनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टीएमसी सुष्मिता देव को त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है।