Pradeep Kumar Joshi: यूपीएससी चैयरमेन का पद सम्भाला

UPSC new chairman:डॉ प्रदीप कुमार जोशी ने यूपीएससी चैयरमेन पद की शपथ ले कर कार्यभार सम्भाला

Updated: Aug 08, 2020, 05:32 AM IST

photo courtesy : UNMID.COM
photo courtesy : UNMID.COM

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी होंगे। शुक्रवार को जोशी को यूपीएससी का नया चैयरमेन नियुक्त कर दिया गया है। जोशी इससे पहले यूपीएससी के सदस्य के तौर पर कार्यरत थे। लेकिन वे अब पूरे आयोग की बागडोर संभालेंगे। जोशी 2015 में आयोग के सदस्य बने थे।   

यूपीएससी के नए अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी एमपीपीएससी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा जोशी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। जोशी के अध्यक्ष बनने से आयोग में एक सदस्य की जगह रिक्त हो गई है। वर्तमान में भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले, सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टी सी ए आनंद और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के अन्य सदस्य हैं।  

नवनियुक्त अध्यक्ष जोशी मई 2021 तक अध्यक्ष पद पर रहेंगे।जोशी 12 मई 2021 तक आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे। प्रदीप कुमार जोशी मौजूदा अध्यक्ष अरविन्द सक्सेना की जगह लेने जा रहे हैं। सक्सेना का कार्यकाल आज ख़त्म हो रहा है।