अगर एक हिंदू लड़की जाती है तो दस मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, श्रीराम सेना के प्रमुख का आह्वान

श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने कहा कि मुस्लिम लड़कियों को फंसाने वाले हिंदू युवकों को नौकरी और सुरक्षा की जिम्मेदारी श्रीराम सेना की होगी

Publish: Feb 20, 2023, 03:51 AM IST

Photo Courtesy : Deccan Herald
Photo Courtesy : Deccan Herald

बेंगलुरु। भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में हिंदू युवाओं से मुस्लिम लड़कियों को रिझाने और अपने प्रेम के जाल में फंसाने की अपील की गई है। इतना ही नहीं मुस्लिम लड़कियों को फंसाने वाले युवाओं को नौकरी और सुरक्षा देने का भी वादा किया गया है। यह एलान श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक की ओर से किया गया है। 

श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने एक कार्यक्रम में कहा कि आज भी वैसी ही स्थिति बनी हुई है। देश भर में हजारों हिंदू लड़कियों को प्यार के नाम पर ठगा जाता है। लव जिहाद में हमारी लड़कियों का शोषण किया जाता है। ऐसे में हमें भी मुस्लिम लड़कियों के साथ ऐसा ही कुछ करना चाहिए। 

प्रमोद मुथालिक ने कहा कि हम लोग भी लड़कियों को रिझाना जानते हैं। मैं हिंदू युवाओं को आमंत्रित करना चाहता हूं कि अगर हम एक हिंदू लड़की को खो देते हैं तो हमें दस मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए। प्रमोद मुथालिक ने कहा कि ऐसा करने वाले युवाओं को नौकरी और उनकी सुरक्षा की गारंटी श्रीराम सेना देगी। 

यह भी पढ़ें : सीएम के सुरक्षा कर्मी ने खींची महिला पत्रकार की साड़ी, पत्नी बोलीं भीड़ में तो यह सब हो जाता है

प्रमोद मुथालिक का पहले भी विवादों से नाता रहा है। पिछले साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुथालिक ने कहा था कि जो कोई भी सावरकर के पोस्टर को हाथ लगाएगा उसके हाथ काट लिए जाएंगे। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर का कथित महंत बजरंग मुनि हिंदुओं से मुस्लिम नरसंहार की अपील कर रहा है और कह रहा है कि बिना मुस्लिमों के नरसंहार के भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता।