चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने अलग से बुलाई बैठक, दिग्विजय सिंह द्वारा बनाए प्रेजेंटेशन को दिखाया जाएगा

उदयपुर में कल से चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। पहले दिन शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन से शिविर शुरू हुआ था

Updated: May 14, 2022, 09:56 AM IST

Courtesy:  Ndtv
Courtesy: Ndtv

उदयपुर। उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर चल रहा है।  शिविर के पहले दिन सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भाजपा RSS की नीतियों की वजह से देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसपर विचार करने के लिए ये शिविर एक बहुत अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुंडका इलाके में लगी भीषण आग में अब तक 27 लोगों की मौत, 12 झुलसे, दो लोग गिरफ्तार

साथ ही कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए चिंतन शिविर में एक रोडमैप भी रखा है। वहीं खबर है कि राहुल गांधी ने महासचिवों, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की अलग से बैठक बुलाई है। 

राहुल गांधी ने आज सुबह 9 बजे महासचिवों, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक उदयपुर चिंतन शिविर में अलग से बुलाई है। बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा एजीटेशन पर बनाए प्रेजेंटेशन को भी बैठक में दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गुना में शिकारियों ने की तीन पुलिसकर्मियों की हत्या, दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों के लिए की मुआवजे की मांग

गौरतलब है कि उदयपुर में कल से चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। पहले दिन शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन से शिविर शुरू हुआ था। आज चिंतन शिविर की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर दिनभर आज ग्रुप डिस्कशन चलेगा।