Rahul Gandhi: लोकतंत्र जनता की आवाज से चलेगा
राजस्थान राजनीतिक संकट के बीच आया राहुल का बयान, प्रियंका ने भी साधा बीजेपी पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा और देश की जनता भाजपा के ‘‘छल-कपट के षडयंत्र’’ को नकार देगी। गांधी कांग्रेस के ‘‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’’ ऑनलाइन अभियान में भाग ले रहे थे। इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं ने भाग लिया।
गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षडयंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।’’
भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2020
भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।#SpeakUpForDemocracy
पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना संकट के बीच भी केंद्र की बीजेपी सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है।
संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है। कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 26, 2020
मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है।
जनता जवाब देगी। #SpeakUpForDemocracy
कांग्रेस राजस्थान के राज्यपाल की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 27 जुलाई को राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने राजस्थान के राज्यपाल पर विधानसभा का सत्र बुलाने में देर करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए राज्यपालों की शक्तियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।
ग़ौरतलब है कि राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने के बाद राज्य में राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। पायलट का 18 अन्य विधायक भी समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस बगावत के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है जबकि भगवा पार्टी ने इसे खारिज किया है।
उधर