हाथरस रेप पीड़ित के परिजनों से मिले राहुल गांधी, पिता ने राहुल गांधी को लिखा था लेटर
राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिले। उन्होंने 45 मिनट तक परिवार से बातचीत की। राहुल ने अचानक दौरे का प्लान बनाया।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिले। उन्होंने यहां 45 मिनट तक पीड़ित परिवार से बातचीत की। राहुल गांधी ने अचानक दौरे का प्लान बनाया। इसके बाद सुबह 7 बजे वह दिल्ली से हाथरस के लिए निकले।
इसी साल, 2 जुलाई को लड़की के पिता ने राहुल को चिट्ठी लिखी थी। इसमें कहा था कि सरकार ने जो वादे किए थे, उसे पूरे नहीं किए। परिवार CRPF की कड़ी सुरक्षा में कैद है। न कोई रोजगार है। न ही रोजगार के लिए कोई बाहर जा पा रहा है। घर में 3 बेटियां हैं, उनकी पढ़ाई-लिखाई तक नहीं हो पा रही। परिवार की मानसिक स्थिति बहुत ही खराब चल रही है।
14 सितंबर, 2020 को हुई घटना बहुत ही भयानक थी, जिसमें मेरी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ। उसके रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई थी। जीभ काट दी गई। मेरी परमशिन के बिना प्रशासन ने रात में बेटी के शव को जलाया दिया। आज तक मुझे और मेरे परिवार को यह तक नहीं पता है कि बॉडी किसकी जलाई गई थी। हमारे केस में CBI जांच हुई थी। इसमें चारों आरोपी दोषी थे। मरने से बेटी ने चारों आरोपियों का नाम बताया था।
बता दें कि हाथरस में 4 साल पहले 14 सितंबर 2020 को दलित युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। 29 सितंबर 2020 को युवती ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने घरवालों की सहमति के बिना युवती का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया था।
यह भी पढे़ं: कांग्रेस सांसदों ने सत्तापक्ष के सांसदों को भेंट किया तिरंगा और गुलाब, संसद चलने देने की अपील की
मामला देशभर में सुर्खियों में रहा। यूपी पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हुए तो इसकी जांच CBI को सौंपी गई थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल हताश हैं। हाथरस मामले की जांच CBI ने की है। मामला कोर्ट में चल रहा है। राहुल यूपी को अराजकता और दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं।