रांची: श्मशानघाट में ज़गह कम पड़ी, सड़क पर किया अंतिम संस्कार

मार्च में 5 श्मशान और 2 कब्रिस्तान में 347 शवाें का अंतिम संस्कार हुआ था, अप्रैल में 10 दिनों में ही 289 शव पहुंचे

Updated: Apr 12, 2021, 09:12 AM IST

photo courtesy: bhaskar
photo courtesy: bhaskar

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा है।पिछले 10 दिनों में रांची के श्मशान घाट और कब्रस्तान पर शवों के आने की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है। रविवार को रिकॉर्ड 60 शवों का अंतिम संस्कार किया गया।मृतकों की संख्या बढ़ जाने से मुक्तिधाम में शव जलाने की ज़गह कम पड़ गई है।ज़गह कम पड़नें पर सड़क पर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रविवार को हरमू मुक्तिधाम में लगी इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन ख़राब हो गई, मशीन बिडने जाने से लोग परेशान होते रहे। शमशान में ज़गह न मिलने पर लोगों ने वाहनों की पार्किंग पर में ही शव रख कर अंतिम संस्कार किया। हालात ऐसे हो गए कि देर शाम तक मुक्तिधाम में कई लोग शव लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को यहां 12 शवों को दाह-संस्कार के लिए एंबुलेंस से लाया गया था। दो शव जलने के बाद ही मशीन खराब हो गयी। जब तीसरा शव डाला गया तो वह फंस गया। इस वजह से देर शाम तक यहां एंबुलेंस की कतार लगी रही। इसके बाद जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की ओर से शवों को जलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया गया। नगर निगम ने संक्रमित शवों को घाघरा में जलाने का फ़ैसला लिया।इसके बाद देर रात घाघरा श्मशान घाट पर सामुहिक चिता बनाकर अंतिम संस्कार किया गया।

हरमू मुक्तिधाम में शवदाह करने वाले राजू कहते हैं कि ऐसा मंजर हमनें पहले कभी नही देखा। लोग जहां गाड़ियां पार्क करते हैं, वहां अर्थियों की कतार लगी हुई है। एम्बुलेंस से आए शव सड़क पर पड़े हुए हैं। लोगों का अंतिम संस्कार भी विधि विधान से नही हो रहा है।

गौरतलब है कि  मार्च के महीने में 5 श्मशान घाट और 2 क़ब्रिस्तान को मिलाकर कुल 347 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था। अप्रैल के 10 दिनों में बढ़कर 289 शव का अंतिम संस्कार किया गया।
इन 10 दिनों में 60 शवों का अंतिम संस्कार हुआ इनमें से 12 शव कोरोना संक्रमित के थे, जिनका दाह संस्कार घाघरा श्मशान घाट पर हुआ।इसके अलावा 35 शव पांच श्मशान घाट पर जलाए गए। 13 शव को रातू रोड और कांटाटोली कब्रिस्तान में दफनाया गया।

झारखंड में रविवार को 2296 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 39 हजार 384 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 24 हजार 238 हो गयी है। वहीं मारने वालों की संख्या 1213 पहुँच गई है।