Manoj Jha: राज्यसभा उपसभापति पद के लिए मनोज झा ने दाखिल किया नामांकन
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: मनोज झा उपसभापति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार, सत्ता पक्ष के उम्मीदवार जेडीयू के हरिवंश प्रसाद सिंह।

नई दिल्ली। राज्यसभा में उपसभापति के पद के लिए आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नामंकन दाखिल कर दिया है। वे संसद के ऊपरी सदन में विपक्ष के उपसभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। मनोज झा का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश प्रसाद सिंह से है। हरिवंश सिंह का जेडीयू के सदस्य हैं। बता दें कि राज्यसभा में उपसभापति का पद हरिवंश सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अप्रैल से ही खाली है।
उपसभापति के चुनाव में ख़ास बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवार बिहार से ताल्लुक रखते हैं। मनोज झा और हरिवंश प्रसाद सिंह दोनों ही बेदाग छवि के नेता माने जाते हैं। मनोज झा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापक होने के साथ साथ आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।
वहीं हरिवंश प्रसाद सिंह 2014 में जेडीयू की ओर से राज्यसभा पहुंचे थे। 2018 में हरिवंश प्रसाद सिंह (125 वोट) बीके हरिप्रसाद (105) को हरा कर राज्यसभा के उपसभापति बने थे। ख़ास बात यह है कि हरिवंश प्रसाद सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त सूचना सलाहकार भी रह चुके हैं। हरिवंश ने चंद्रशेखर पर एक किताब भी लिखी है। किताब का नाम ' चंद्रेशखर : द लास्ट आइकॉन ऑफ़ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स' है।
क्या कहता है चुनावी गणित ?
राज्यसभा के चुनावी गणित की बात करें तो सदन में कुल 245 सदस्य हैं। जिसमें से 116 सीटें एनडीए के खाते में हैं। हालांकि अन्य राजनीतिक दलों के समर्थन की उम्मीद सत्ता पक्ष को है। ऐसे में फिलहाल तो चुनाव में हरिवंश प्रसाद सिंह का ही पलड़ा भारी लग रहा है।