Raid At Vivek Oberoi's Residence: विवेक ओबेरॉय के घर बेंगलूरु पुलिस का छापा, पत्नी के भाई की तलाश में कार्रवाई

Sandalwood Drug Case: विवेक ओबरॉय का रिश्तेदार है ड्रग केस का मुख्य आरोपी आदित्य अल्वा

Updated: Oct 15, 2020, 10:52 PM IST

Photo Courtesy: Indian Express
Photo Courtesy: Indian Express

मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई के घर पर बेंगलुरू पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने छापा मारा है। यह छापा सैंडलवुड ड्रग केस के सिलसिले में मारा गया। क्राइम ब्रांच को इस मामले के मुख्य आरोपी आदित्य अल्वा के विवेक ओबेरॉय के घर में छिपे होने की खबर मिली थी। आदित्य अल्वा विवेक ओबेरॉय की पत्नी का भाई है। अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है।

बेंगलूरु क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक आदित्य अल्वा के विवेक ओबेरॉय के घर पर छिपे होने की जानकारी मिलने पर उनकी टीम कोर्ट से वारंट लेकर छापा मारने पहुंची। अब तक इस मामले में कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। रागिनी द्विवेदी का नाम भी इसमें शामिल है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार हुए ड्रग पेडलर्स ने ही आदित्य का नाम बताया था। आदित्य अल्वा पूर्व मंत्री जीवराज के बेटे हैं। उनकी बहन प्रियंका अल्वा की शादी विवेक ओबेरॉय से हुई है। 

बताया जा रहा है कि इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम विवेक ओबेरॉय और उनके परिवार से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले कुछ ही दिन पहले क्राइम ब्रांच ने इस मामले में रिकी राय के यहां छापा मारा था। रिकी राय पूर्व अंडरवर्ड डॉन मुथप्पा राय का बेटा है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी हेब्बल स्थित आदित्य अल्वा के फॉर्म हाउस पर पार्टी करते थे। इन पार्टियों में ड्रग की खरीद फरोख्त होती थी, ऐसा क्राइम ब्रांच का आरोप है।