संसद घेराव: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, श्रीनिवास हुए गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई पर यूथ कांग्रेस बोली- वाटर केनन हमारे हौसलों को तोड़ नहीं सकती, हम गांधी, भगत सिंह के अनुयायी हैं माफीवीर सावरकर के नहीं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग किया है। संसद की ओर बढ़ रहे हजारों की संख्या में युवाओं को रोकने के लिए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। हालांकि, श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर पार होने लगे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने पानी की बौछार की।
वॉटर कैनन चलाए जाने के बावजूद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ना जारी रखा, जबकि घटनास्थल पर हजारों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। इससे पहले की यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ते पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी समेत अन्य नेतृत्वकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि श्रीनिवास के साथ ही करीब 300 अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।
पानी की बौछार करो, लाठी चलाओ या गोली ही क्यों न चलवा दो देश का युवा अब रुकने वाला नहीं है।#SansadGherao pic.twitter.com/DbtBLEwlTs
— Youth Congress (@IYC) August 5, 2021
गोडसे छुपकर वार करता था, चंद्रशेखर आज़ाद आंखों में आंखें डाल कर। हम कंग्रेस हैं, संघ नहीं। तब हमारे पुरखों ने देश को अंग्रजों से आज़ाद करवाया था और अब हम उनके मुखबिरों से करवाएंगे।#SansadGherao pic.twitter.com/ulNuGC1vG7
— Youth Congress (@IYC) August 5, 2021
वॉटर कैनन के उपयोग और गिरफ्तारी को लेकर यूथ कांग्रेस ने कहा है कि हम झुकने वाले नहीं हैं। यूथ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से लिखा, 'पानी की बौछार करो, लाठी चलाओ या गोली ही क्यों न चलवा दो देश का युवा अब रुकने वाला नहीं है। गोडसे छुपकर वार करता था, चंद्रशेखर आज़ाद आंखों में आंखें डाल कर। हम कंग्रेस हैं, संघ नहीं। तब हमारे पुरखों ने देश को अंग्रजों से आज़ाद करवाया था और अब हम उनके मुखबिरों से करवाएंगे।'
56 इंच कायर है,
— Youth Congress (@IYC) August 5, 2021
गिरफ्तारी में माहिर है।
सरकार की जनविरोधी नीतियों, किसानों, युवाओं और महंगाई के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से क्या होगा मोदी जी? हिम्मत है तो सामने आओ और जवाब दो!#SansadGherao pic.twitter.com/0CHZ66q7UB
यूथ कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, '56 इंच कायर है, गुरफ्तारी में माहिर है। सरकार की जनविरोधी नीतियों, किसानों, युवाओं और महंगाई के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से क्या होगा मोदी जी? हिम्मत है तो सामने आओ और जवाब दो!'
तुम्हारी लाठी, बलप्रयोग और वाटर केनन हमारे हौसलों को तोड़ नहीं सकती। ये लड़ाई आम जनता की है, और हम एक कदम पीछे नहीं हटने वाले। जितना जोर लगा सकते हो लगा लो। हम गांधी, भगत सिंह के अनुयायी हैं माफीवीर सावरकर के नहीं।#SansadGherao pic.twitter.com/tyYC1Vyoys
— Youth Congress (@IYC) August 5, 2021
हम महात्मा गांधी और भगत सिंह के अनुयायी हैं, ये अवैध गिरफ्तारी हमें सावरकर की तरह झुकने के लिए मजबूर नहीं करेगी।
— Youth Congress (@IYC) August 5, 2021
युवा कांग्रेस जनता की लड़ाई जारी रखेगी।
जो देश को घूरेंगे,
हम उन्हें घेरेंगे!#SansadGherao pic.twitter.com/Ko6LIj4cHW
यूथ कांग्रेस ने आगे लिखा है कि, 'तुम्हारी लाठी, बलप्रयोग और वाटर केनन हमारे हौसलों को तोड़ नहीं सकती। ये लड़ाई आम जनता की है, और हम एक कदम पीछे नहीं हटने वाले। जितना जोर लगा सकते हो लगा लो। हम गांधी, भगत सिंह के अनुयायी हैं माफीवीर सावरकर के नहीं। जो देश को घूरेंगे हम उन्हें घेरेंगे।'
मैं किसी से नहीं डरता। मैं अपने देश की रक्षा के लिए खड़ा था, खड़ा हूँ और खड़ा रहूँगा। ये मेरा धर्म है :- श्री @RahulGandhi जी #SansadGherao pic.twitter.com/f8BSxpFqGC
— Youth Congress (@IYC) August 5, 2021
दरअसल, पेगासस जासूसी कांड, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने आज संसद घेराव का ऐलान किया था। यूथ कांग्रेस के देशभर से हजारों कार्यकर्ता इसके लिए दिल्ली आए थे। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए राहुल गांधी भी उनसे मिलने पहुंचे थे। राहुल ने यहां मंच से कहा कि, 'PM मोदी के कारण देश में रोजगार के अवसर नहीं है। मैं किसी से नहीं डरता। मैं अपने देश की रक्षा के लिए खड़ा था, खड़ा हूँ और खड़ा रहूँगा। ये मेरा धर्म है।'